जिसमें साेनू की अंगूठी, कानों के टॉप्स व चांदी के जेवरात शामिल है। उसने घटना की शिकायत आजाद नगर थाने में दर्ज करवाई है।
चोरों ने एक बंद मकान का निशाना बनाया। मकान मालकिन राजबाला अपने बेटे से मिलने के लिए अग्रोहा गई हुई थी। पीछे से चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। उसने घटना की शिकायत आजाद नगर थाना पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है। चन्द्रलोक कालोनी िनवासी राजबाला ने बताया कि उसने अपना आधा मकान किराए पर दे रखा है व आधे मकान में घरेलू समान रखा है। उसका बेटा अग्रोहा में पढ़ाई करता है। वहां भी उनका मकान है। उसने बताया कि वह कई दिनों से अब अग्रोहा मे रहती है। उसने बातया कि हिसार से किराएदार और पड़ोसी ने फोन करके सूचना दी कि आपके कमरे मेंं रखा समान बिखरा हुआ है। कमरे का ताला टूटा पड़ा है। – कमरे में अलमारी में रखे जेवरात मिले गायब राजबाला ने बताया कि वह सूचना मिलने पर हिसार पहुंची। वहंा कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। पूरे मकान को चोरों ने खंगाला हुआ था। अलमारी में रखे चांदी व सोने के जेवरात मिले। उसने बताया कि चोर करीब 80 हजार रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। जिसमें साेनू की अंगूठी, कानों के टॉप्स व चांदी के जेवरात शामिल है। उसने घटना की शिकायत आजाद नगर थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस को अभी तक चोरों का सुराग नही लग पाया है।