कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के धार और इंदौर में जनसभाएं कीं। उन्होंने इंदौर में कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तो मोदी कहते थे ‘देखेंगे सचिन सेंचुरी मारेगा या प्याज।’ अब मैं उनसे पूछती हूं कि विराट और प्याज दोनों की सेंचुरी हो गई। सरकार आपकी है, लेकिन आप चुप हैं। प्रियंका ने CM शिवराज सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम लिए बिना उन पर निशाना भी साधा।

प्रियंका की स्पीच का सार: प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान दादी, नाना, पिता के नाम का इमोशनल कार्ड खेला। उन्होंने प्याज की कीमत को विराट की सेंचुरी से जोड़ा और महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि चुनाव की वजह से मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए। प्रियंका ने कहा कि मेरे पास ‘मामा’ के घोटालों की पूरी लिस्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *