एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात 8.30 बजे हुई।
जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। 5 घायलों को मेदांता अस्पताल और 7 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।