हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा जल्द ही हरियाणा पुलिस भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। यह नोटिफिकेशन नवंबर और दिसंबर माह में जारी होने की संभावना है। इस बार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा हरियाणा पुलिस की भर्ती के लिए नई चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
हरियाणा पुलिस भर्ती 6000 पदों पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए 5000 पद पुरुष और 1000 पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने लगभग 1 साल पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास सूचना भेजी थी कि पुलिस पुरुष और महिला सिपाही पदों पर भर्ती होनी है।
पुलिस महानिदेशक के द्वारा इस भर्ती के लिए अभी तक विविध आग्रह पत्र नहीं भेजा गया है। उनका कहना है कि यह आग्रह पत्र संशोधित नियम अधिसूचित होने के बाद भेजा जाएगा। संशोधित नियमों के मुताबिक सिपाही के सभी रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि सब इंस्पेक्टर के 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती होगी।