छत्तीसगढ़ में BJP को 54, कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं; BJP से CM के लिए रमन सिंह की चर्चा
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 पर, जबकि कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और CM भूपेश बघेल को खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री के लिए रमन सिंह के नाम की चर्चा है। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि संघ की तरफ से CM पद के लिए नया नाम आगे बढ़ाया गया है।

119 सीटों वाली तेलंगाना विधानसभा में कांग्रेस ने 64 सीटें जीती हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 39 सीटें मिली हैं। भाजपा को 8, AIMIM को 7 और एक सीट CPI के खाते में गई हैं। इधर, जीत के बाद अब पार्टी छोड़ने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। भद्राचलम से BRS विधायक तालम वेंकटेश्वर राव ने देर रात कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

3 राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। उन्होंने जीत को ऐतिहासिक बताते हुए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि ये जीत कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन के लिए सबक है। कुछ परिवारवादियों के साथ आ जाने से लोगों का दिल नहीं जीता जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *