Today UP News:आपको बता दें, की उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण यादव ने बताया कि 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे राष्ट्रीय उत्सवों पर काम करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा, जानिए पूरी डिटेल।
Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की रोडवेज कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि कई भत्तों में कमी आई हैं। अब राष्ट्रीय अवकाश के दिन काम करने वाले रोडवेज कर्मियों को एक अतिरिक्त दिन का वेतन मिलेगा। प्रदेश में लगभग 22 हजार रोडवेज कर्मचारियों को इससे फायदा होगा।
यह अतिरिक्त वेतन 2020 से नहीं दिया गया है। रोडवेज कर्मचारियों और रोडवेज यूनियन ने इसकी मांग की। जिस पर अब वित्त नियंत्रक दिलीप कुमार अग्रवाल ने पत्र जारी किया हैं।
पत्र में परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक से कार्रवाई की मांग की गई है। उनका कहना है कि कोविड-19 की वजह से इस प्रणाली को रोक दिया गया था। अब स्थिति आम है। ऐसे में यूपी इंडस्ट्रियल इस्टैब्लिशमेंट (राष्ट्रीय अवकाश) के तहत काम करने वाले लोगों को फिर से लाभ मिलेगा।
संघ के प्रदेश महामंत्री ने सूचित किया
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण यादव ने बताया कि 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे राष्ट्रीय उत्सवों पर काम करने वाले रोडवेज कर्मचारियों को एक दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा। 2020 से इसे नहीं दिया गया हैं।
2021, 2022 और 2023 समाप्त होने को हैं, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसे लेकर प्रबंधक निदेशक को पत्र लिखा गया, जिसमें भुगतान करने के लिए पत्र जारी किया गया था। इससे प्रदेश सहित प्रयागराज क्षेत्र में 1300 से अधिक रोडवेज कर्मचारी लाभान्वित हो सकेंगे।