Railway News:अगर आप देखे तो अभी के समय में ट्रेन से यात्रा करना काफी आसान और आरामदायक हो गया है, इसलिए अधिकांश यात्री इसे काफी ज्यादा पसंद करते है। भारतीय रेलवे भी ट्रेनों में सभी सुविधाएं देता है।

Haryana Update: एक ही ट्रेन से चलने से समय भी बचता है। हरियाणा के रेवाड़ी से चंडीगढ़ की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक अच्छी खबर दी है। वंदे भारत ट्रेन को दिल्ली से अजमेर तक चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाने वाला है।

चंडीगढ़ तक सफर करने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को मंजूरी दी है। यात्रियों को रेवाडी से चंडीगढ़ पहुंचने में सिर्फ तीन घंटे लगेंगे। 12 अप्रैल से पहले दिल्ली से अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को यहां नहीं रोका था।

यात्रियों को इससे काफी निराशा हुई है। राव इंद्रजीत सिंह की कोशिशों के बाद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेवाड़ी में वंदे भारत ट्रेन स्टॉपेज को मंजूरी दी है। राव इंद्रजीत सिंह ने रेलवे बोर्ड से वंदे भारत ट्रेन को रेवाडी से चंडीगढ़ तक बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे रेलवे बोर्ड ने अनुमोदित किया है।

यात्रियों को को होगा लाभ

वंदे भारत ट्रेन को रेवाडी से चंडीगढ़ तक चलाने से यात्रियों को काफी फायदा होने वाला है। गुरुग्राम और रेवाड़ी के यात्री लंबे समय से चंडीगढ़ से सीधी कनेक्टिविटी चाहते हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यह निर्णय लिया है। अब यात्री चंडीगढ़ तक केवल 3 घंटो में जा पाएगे, जबकि पहले 5 से 7 घंटे लगते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *