जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के गणित विभाग के सौजन्य से भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया।  चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के प्रो. दिनेश मदान इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप बंसल ने की।

मुख्य वक्ता प्रो. दिनेश मदान ने अपने सम्बोधन में कहा कि गणित के बिना कुछ भी संभव नहीं है।  हर क्षेत्र में गणित की आवश्यकता होती है।  गणित के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।  उन्होंने गणित की प्रमाणिकता, उसका विज्ञान तथा विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।  उन्होंने बताया कि इन तकनीकों का उपयोग कैसे किया जा सकता है।  उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे गणितीय शोध को अनुप्रयोगात्मक दृष्टिकोण रखते हुए अग्रेषित करें।

विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप बंसल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गणितज्ञ रामानुजन का गणित के क्षेत्र में अमूल्य योगदान है तथा विश्व उन्हें गणित का जीनियस मानता है। उनके गणित के विभिन्न आयामों में दिए गए योगदान के बारे में विद्यार्थियों को रूबरू कराने हेतु विशेष सत्र का आयोजन किया गया।  उन्होंने प्रतिभागियों को गणित के क्षेत्र में शोध के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन में एचएस सीएसआईटी, हरियाणा सरकार ने गणित विभाग को राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यशाला के आयोजन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है।  इस कार्यशाला का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।

धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. मुकेश शर्मा ने प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम में प्रो. सुनीता पानू, प्रो. सुनीता रानी, प्रो. पंकज, प्रो. कपिल कुमार व अन्य प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *