Adani Group Today News: आपको बता दें, की दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनाने जा रहे हैं और रिन्यूएबल एनर्जी में भारत की बड़ी प्रगति में अहम योगदान दे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 726 वर्ग किमी में चुनौतियों से भरे रण रेगिस्तान में भी दिखाई देता हैं, जानिए पूरी डिटेल। 

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की गुजरात के रेगिस्तानी क्षेत्र में अडानी ग्रुप विश्व का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहा है। 726 वर्ग किमी का ग्रीन एनर्जी पार्क गुजरात के कच्छ के रण में होगा। इस पार्क से लगभग दो करोड़ से अधिक घरों को बिजली देने के लिए 30 गीगावॉट बिजली उत्पन्न होगी।

गौतम अडानी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर पार्क में चल रहे काम की तस्वीरें पोस्ट की हैं। ADANI Group के इस परियोजना से भारत की ग्रीन एनर्जी क्षमता में सुधार होगा और COP में जलवायु को लेकर की गई प्रतिज्ञाओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

अडानी ने बताया
हमें गर्व है कि हम दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनाने जा रहे हैं और रिन्यूएबल एनर्जी में भारत की बड़ी प्रगति में अहम योगदान दे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 726 वर्ग किमी में चुनौतियों से भरे रण रेगिस्तान में भी दिखाई देता है। 30 गीगावॉट का उत्पादन करके हम दो करोड़ से अधिक घरों को बिजली देंगे।

भारत की इच्छा
2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था की कार्बन इंटेंसिटी में लगभग 45 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी। 2070 तक भारत नेट जीरो हो जाएगा।

शेयर स्थिति
Adani विंड, हाइब्रिड और ग्रीन एनर्जी सोलर पावर प्लांट बना रही है। कंपनी की रिन्यूएबल पावर क्षमता फिलहाल 8.4 गीगावॉट है। यह देश का सबसे बड़ा रिन्यूएबल विद्युत उत्पादक है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5.70 प्रतिशत गिरकर 1533.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

साथ ही, अडानी ने पूरे कारोबारी हफ्ते में ग्रीन एनर्जी के शेयर में 15 से 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगाया है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले, अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 2,185.30 रुपये पर था, लेकिन 28 फरवरी को यह 439.35 रुपये पर आ गया। इसके बावजूद, उसके बाद से इसकी कीमत लगभग तीन गुना बढ़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *